Posts

Showing posts from June, 2026

कैलास-मानसरोवर तीर्थयात्रा (बिपाशा शर्मा, शुभ्रा शिवांगी, अंजनी और आनंद शिंत्रे)

Image
  कैलास-मानसरोवर तीर्थयात्रा (यात्रेकरू :  बिपाशा शर्मा , शुभ्रा शिवांगी , अंजनी और आनंद शिंत्रे) शब्दांकन  श्रीकांत पट्टलवार  ॐ नमः शिवाय।  भगवान शंकर का स्थायी निवास स्थान कैलास पर्वत और ब्रह्मा द्वारा अपने मन से निर्मित मानसरोवर की परिक्रमा , परमेश्वर में श्रद्धा रखने वालों के लिए जीवन की सर्वोच्च यात्रा है। यह यात्रा पर्यटन नहीं , बल्कि एक आध्यात्मिक तीर्थयात्रा है। वहाँ जाने के लिए आवश्यक तैयारी स्वयं एक तपस्या के समान है। इस र्थयात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले कुछ पुण्यवान मित्रों के रोमांचकारी और दिव्य अनुभव पाठकों तक पहुँचें , इसी उद्देश्य से इस शब्दरूपी यात्रा का एक प्रयास। तिब्बत के पठार पर हजारों फीट की ऊँचाई पर स्थित विरल ऑक्सीजन वाला वातावरण , उससे श्वास-प्रश्वास पर होने वाला प्रभाव , तथा अप्रत्याशित रूप से होने वाली हिमवर्षा के कारण यह यात्रा अत्यंत कठिन और चुनौतीपूर्ण होती है।   परिक्रमा मार्ग  वास्तविक कैलास परिक्रमा तीन दिनों की होती है , फिर भी विरल वातावरण के अनुकूल होने के लिए इसे चरणबद्ध तरीके से किया जाता है। इस कारण पूरी ...